पीरियड रुक जाने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

प्रेग्नेंसी नहीं, इस वजह से भी रुक सकते हैं पीरियड्स
पीरियड्स का अचानक से रुक जाना महिलाओं के लिए चिंता खड़ी कर देता है। पीरियड्स सिर्फ प्रेग्नेंसी या उम्र की वजह से ही नहीं बल्कि दूसरे कारणों से भी बंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में।
बहुत अधिक एक्सरसाइज करने से और खाना कम खाने की वजह से मासिक धर्म का क्रम गड़बड़ा जाता है और पीरियड्स रुक सकते हैं। इसलिए अपने ट्रेनर से सलाह लेकर और अपनी जरूरत के हिसाब से कसरत करें।
मोटी महिलाओं को अक्सर पीरियड्स को लेकर परेशानी रहती है। मोटापे की वजह से उनके हॉर्मोन्स में बदलाव आता है जिसका प्रभाव उनके मासिक चक्र पर पड़ता है। लेकिन अपनी डाइट सही करने और वजन को नियंत्रित कर, इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
अगर महिला में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की समस्या हो तो भी पीरियड्स रुक सकते हैं या मासिक चक्र गड़बड़ा सकता है। इसमें कई बार महिलाओं की छाती और चेहरे पर बाल भी आने लगते हैं।
थॉयराइड कम-बढ़ होने से भी मासिक चक्र पर असर पड़ सकता है। साथ ही कई शोध में ये तक सामने आया है कि बहुत अधिक तनाव लेने से भी पीरियड्स रुक सकते हैं।
आमतौर पर 45-50 वर्ष की आयु में मेनोपॉज होते हैं लेकिन कुछ महिलाओं में ये जल्दी हो जाता है। इसके अलावा बर्थ कंट्रोल दवाइयां लेने से भी साइकिल पर प्रभाव पड़ता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info